फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कां छ तेरो जलेबी को डाब ओ हिमा जाग...

Fri, 27 Oct 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आठगांवशिलिंग महोत्सव में नृत्य पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठगांव शिलिंग महोत्सव की दूसरी शाम प्रह्लाद मेहरा एंड पार्टी के नाम रही। दल के कां छ तेरो जलेबी को डाब, ओ हिमा जाग गीत पर दर्शक झूमने लगे। दल ने ऐ जा रे, मिलम जोहार गीत की सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


महोत्सव के मुख्य अतिथि विख्यात भू-वैज्ञानिक पद्मभूषण प्रोफेसर खड़क सिंह वल्दिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोक संस्कृति के संरक्षण में मदद मिलती है। उन्होंने पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। बृहस्पतिवार शाम प्रह्लाद मेहरा एंड पार्टी ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई गई। आयोजन समिति ने प्रोफेसर वल्दिया को फूल माला पहनाकर, स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक वीरेंद्र वल्दिया ने सभी का आभार जताया। संचालन जनार्दन उप्रेती ने किया। 
विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई 
आठगांव शिलिंग महोत्सव में शुक्रवार को जूनियर, सीनियर वर्ग की वेशभूषा प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, ऐंण (पहेली), काथ (कहानी) प्रतियोगिता, पुरुषों की मूंछ लगाओ प्रतियोगिता, महिलाओं की न्योली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

खूब हो रही खरीदारी 
आठगांव शिलिंग महोत्सव में उद्योग विभाग के सौजन्य से लगी हथकरघा प्रदर्शनी का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। प्रदर्शनी में चादर, दन, कालीन के साथ ही ऊनी वस्त्रों की भरमार है। महोत्सव में पहली बार लगे हथकरघा प्रदर्शनी का लोग जमकर लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें