पिथौरागढ़। बॉक्सर कवींद्र बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में चौथी रैंक मिली है। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि कवींद्र को यह रैंक उनके पुराने प्रदर्शन के आधार पर इंटरनेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन ने दी है।
मूलरूप से धारचूला तहसील के बुंगबुंग सिनयाखोला निवासी कवींद्र बिष्ट इंडियन एयर फोर्स में जूनियर वारंट ऑफिसर हैं। उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक की पढ़ाई देहरादून और छठी से 9वीं तक की पढ़ाई महर्षि विद्या मंदिर पिथौरागढ़ से प्राप्त की है। 9वीं के बाद की पढ़ाई उन्होंने साई ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर से प्राप्त की। कवींद्र 2014 में एयरफोर्स में भर्ती हुए। कवींद्र 10 से अधिक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पदक जीत चुके हैं। कविंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय कोच कैं. धरम चंद को दिया है।
विधायक समेत सभी ने दी बधाई और शुभकामना
पिथौरागढ़। कवींद्र बिष्ट की इस सफलता पर विधायक चंद्रा पंत, विशन सिंह चुफाल, हरीश धामी, मीना गंगोला, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, एडीएम आरडी पालीवाल, एसडीएम तुषार सैनी, जिला, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, गोपाल खोलिया, प्रकाश थापा सहित तमाम लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी है।