फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट में बोल्डर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट(पिथौरागढ़)।मदकोट के ढूनामानी गांव से लौट रहे एक व्यक्ति की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से माणीटुंडी निवासी रमेश चंद्र अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए किराए का कमरा लेकर मदकोट में रहते थे। वह पुरोहित का काम करते थे। शुक्रवार को वह ढूनामानी गांव में नामकरण करने के बाद यजमान के घर से लौट रहे थे इसी दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण उन्हें लेकर मदकोट अस्पताल पहुंचे जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। मदकोट चौकी पुलिस से पहुंचे एसआई विशन लाल आर्या ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें