थल में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
थल में स्वर्गीय देवराज सत्याल स्मृति 35वीं टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। तूफान क्लब कौली और स्टार इलेवन डुंगरी की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह मेहता ने किया।
पहला मैच मधुशाला इलेवन थल और तूफान क्लब कौली के बीच खेला गया। थल की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। प्रवीण ने 38 रन की पारी खेली। कैलाश ने 25, कवींद्र ने 21 रन का योगदान दिया। कौली की ओर से हरीश ने 3, कैलाश, विजय ने 2-2 विकेट लिए। कौली की टीम ने 9 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कमलेश ने 25 गेंदों में 6 छक्के, 6 चौके की मदद से शानदार 67 रन बनाए। सूरज ने 17 गेंदों में आकर्षक 38 रन बनाए। थल की ओर से महिपाल, नवीन ने 1-1 विकेट लिया। कौली के कमलेश को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
दूसरा मैच स्टार इलेवन डुंगरी और टैक्स क्लब नायल सपोली के बीच खेला गया। डुंगरी ने 12 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज लोकेश ने 29 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। नायल सपोली के संतोष ने 2, कवींद्र, योगेश, कमलेश ने 1-1 विकेट लिया। नायलसपोली की टीम 118 रन बना पाई। राजू ने 25 रन बनाए। डुंगरी के डेविड ने 2, दीवान, संजय ने 1-1 विकेट लिया। लोकेश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। अंपायर नवीन कार्की, महिपाल कुमार, स्कोरर सुनील गोस्वामी थे। आंखों देखा हाल कृष्ण गोपाल गोस्वामी, नरेश जोशी, राघव कुमार ने सुनाया।