पिथौरागढ़। एआईएफएफ जूनियर नेशनल लीग के पहले चरण में स्पोर्ट्स काॅलेज के खिलाड़ी कमलेश चंद ने 20 गोल कर टॉप-2 स्कोरर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई हे। मोहन बगान सुपर ज्वाइंटस के खिलाड़ी राजदीप पॉल 25 गोल कर प्रथम स्थान पर रहे।
कमलेश स्पोर्ट्स काॅलेज में कार्यरत कोच डॉ. पुष्कर सिंह अधिकारी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह जीआईसी पीपलकोट में कक्षा 10वीं के छात्र हैं और लीग में क्लब कार्बेट एफसी उत्तराखंड की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। डॉ. अधिकारी ने बताया कि कमलेश के अलावा मयंक चंद भी लीग में प्रतिभाग कर रहे हैं।
इसी तरह अंडर-17 एलीट नेशनल यूथ लीग में स्पोर्ट्स काॅलेज के लवराज भंडारी एवं निखिल सिंह भी कॉर्बेट एफसी से प्रतिभाग कर रहे हैं। जूनियर नेशनल लीग के अगले चरण में कॉर्बेट एफसी का मुकाबला प्ले ऑफ ग्रुप में एफसी मद्रास और न्यूमालीगढ़ रिफांड्ररी लि. फुटबाल एकेडमी से होना है। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर जिला फुटबाल सचिव मनोज कुमार पुनेठा खुशी जताई है। संवाद