चंपावत पुलिस लाइन में योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास करते पुलिस जवान। स्रोत : स्वास्थ्य
चंपावत। पुलिस लाइन में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पुलिस के जवानों को योगाभ्यास कराया गया।
शुक्रवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं की मौजूदगी में एसपी अजय गणपति और पुलिस के जवानों को योगाभ्यास कराया गया। इसमें पुलिस के लगभग 80 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। एसपी ने सभी जवानों को प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए कहा।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने योग को अपनी जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. सुधाकर गंगवार ,सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा,आरआई भगवत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद