फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कैलाश यात्रा मार्ग सुचारु, सोबला-ढाकर सड़क पर फिर बोल्डर गिरने से बंद

Sat, 25 Jul 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। चीन सीमा के गांवों को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क एक बार फिर पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिरने के कारण अवरुद्ध हो गई है हालांकि दूसरी ओर व्यास घाटी को जोड़ने वाली तवाघाट-गुंजी सड़क के सुचारु होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ सीमा सुरक्षा में तैनात जवानों ने बड़ी राहत की सांस ली है। कैलाश मानसरोवर यात्रा का यही मार्ग है।
विज्ञापन

सोबला-ढाकर सड़क पर मंगलवार की सुबह 11:30 बजे भारी भूस्खलन हो गया था। बीआरओ के अधिकारी, मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को सड़क पर यातायात शुरू कराया। शनिवार की सुबह पंगबावे के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क पर आवाजाही फिर से बंद हो गई है।
सड़क पर दो जगहों पर बोल्डर, मलबा आया है। 67 आरसीसी ग्रिफ के अधिकारी और मजदूर सड़क खोलने में जुटे हैं।
पंगबावे की पहाड़ी खतरनाक स्थल के रूप में तैनात है। ऊपरी पहाड़ी पर भारी मात्रा में मलबा होने से यातायात के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। जब तक चट्टानों पर अटके बोल्डरों को नहीं हटाया जाएगा तब तक खतरा बरकरार रहेगा। तवाघाट-गुंजी सड़क शनिवार सुबह पांच बजे तवाघाट के पास मलबा आने से बंद हो गई थी। बीआरओ ने मलबा हटाकर करीब 10 बजे सड़क पर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन




चेतावनी स्तर के पार पहुंची काली नदी
पिथौरागढ़। जिले में हो रही लगातार बारिश से काली नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। शनिवार सुबह नदी का चेतावनी स्तर 889 को पार कर 889.10 मीटर पर पहुंच गई हालांकि दोपहर में नदी का जल स्तर गिरकर 889.90 मीटर पर आ गया। प्रशासन और पुलिस ने नदी तट पर रहने वाले लोगों को सावधान किया है।



सीमांत जिले की 14 ग्रामीण सड़कें बंद
पिथौरागढ़ । बारिश के चलते मलबा आने से सीमांत की 14 ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ड्योरा-बारमो, देविसौना-गराली, तवाघाट-थानीधार, सोबला-उमचिया, तपोवन-रांथी, बंगापानी-जाराजिबली, होकरा-नामिक सड़कें बाधित हैं। इनके अलावा नाचनी-भैंसकोट, बांसबगड़-धामी गांव, मुनस्यारी-हरकोट, थल-लेजम, कालिका-खुमती, जौलजीबी-झूलाघाट सड़कें मलबा, बोल्डर आने से बंद हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें