फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बर्फ से पटा

Sun, 18 Mar 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
कालापानी से नाभीढांग के बीच पैदल रास्ते से बर्फ हटाते आईटीबीपी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बर्फबारी से कैलाश यात्रा मार्ग बर्फ से पट गया है। कालापानी से लीपूपास तक रास्ते में बर्फ पटी है। आईटीबीपी के जवान बर्फ हटाकर रास्ता खोलने के काम में जुटे हैं।

विज्ञापन


सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मुख्यालय मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार मार्च में दो बार बर्फबारी होने से कालापानी से लेकर लीपूपास तक 17 किमी मार्ग बर्फ से पटा है। नाभीढांग से लीपूपास के बीच 8.5 किमी के दायरे में पांच से आठ फुट बर्फ जमा है। वाहिनी से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आईटीबीपी का एक दल यात्रा मार्ग का जायजा लेने लीपूपास जाएगा।

जून के दूसरे सप्ताह से कैलाश यात्रा के शुरू होने में अब मात्र दो माह का समय बचा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और धारचूला से आगे सड़क निर्माण कार्य के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त यात्रा मार्ग कैलाश यात्रा में बाधा बन सकता है। कैलाश यात्रियों को धारचूला से गुंजी पहुंचाने के लिए हवाई सेवा का ही विकल्प बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें