पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल के 47 यात्रियों ने रविवार को आदि कैलाश के दर्शन किए। इनमें 34 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल थीं। यात्री नाभीढांग से आदि कैलाश के लिए रवाना हुए और दर्शन के बाद वापस लौटे।
यह दल सोमवार को लिपुलेख दर्रे से चीन के तकलाकोट में प्रवेश करेगा। आईटीबीपी की सुरक्षा में यात्री लिपुलेख दर्रे पर पहुंचेंगे, जहां उन्हें चीन प्रशासन को सौंपा जाएगा। इसके बाद वे वाहनों से तकलाकोट जाएंगे। पहले दल के 48 यात्री पुरंग काउंटी से मानस राक्षस ताल होते हुए तरकिन पहुंच गए हैं। वे सोमवार को जेरापू से यम द्वार होते हुए कैलाश की परिक्रमा करेंगे। तीसरे दल के यात्री सोमवार को पिथौरागढ़ स्थित केएमवीएन पर्यटक आवास गृह में भोजन के बाद धारचूला के लिए रवाना होंगे।