फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर रोपे 5,500 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हरेला पर्व के तहत बुंगाछीना क्षेत्र में 130 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) की मिलम कंपनी ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर 5,500 पौधे लगाए। ग्राम सभा अगन्या के अंतर्गत बुंगाछीना प्राइमरी स्कूल और सीमा क्षेत्र में 5.5 हेक्टेयर बंजर भूमि पर इन पौधों को रोपा गया। पौधरोपण अभियान में कंपनी के मेजर जी. साजिथ, सूबेदार भूपेंद्र सिंह कार्की, सूबेदार सुरेश चंद्र पाठक, सीएचएम केशव प्रसाद और कंपनी के 37 जवानों के साथ ही ग्राम प्रधान पंकज विश्वकर्मा, पीजीआई कॉलेज बुंगाछीना व प्राइमरी स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बताया गया कि हरेला पर्व तक पौधरोपण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन




हरेला पर्व तक 35 गांवों में चलेगा पौधरोपण कार्यक्रम
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिले के तीन ब्लॉक के 35 गांवों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हरेला पर्व तक आयोजित अभियान में गांवों की महिलाएं, किसान और युवाओं के साथ बैठक कर संवाद किया जाएगा।
एक्शन एड एसोसिएशन इंडिया अभियान के तहत विकासखंड धारचूला, कनालीछीना, डीडीहाट क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन, जल स्रोतों का संरक्षण, जैव विविधता, सतत कृषि सहित प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जानकारी दी गई। संस्था के प्रतिनिधि खद्योत कुमार ओझा ने बताया कि अभियान के तहत संस्था के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर विभिन्न गांवों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें