फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास यात्रियों का 9वां दल गाला में

Fri, 17 Jul 2015 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे 9वें दल के सदस्यों ने शुक्रवार को सिर्खा से गाला तक का कठिन सफर पूरा किया। सिर्खा और गाला के बीच कई बरसाती नाले उफान पर हैं। उनको पार कराने में आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवानों ने मदद की। आईटीबीपी नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार छठे दल के सदस्य कैलास परिक्रमा पूरी कर चुके हैं। छठे दल के सदस्य आज तकलाकोट में हैं। शनिवार की सुबह यह दल लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करेगा। ठीक उसी समय आठवें दल के सदस्य लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

सातवें दल के सदस्य आज तिब्बत के तकलाकोट में हैं। नियंत्रण कक्ष के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अब बारिश होने लगी है। इसे देखते हुए जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी यात्री सकुशल हैं। कैलास यात्रा पर अभी नौ दल और जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें