फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास यात्रियों ने पिथौरागढ़ में किया पौधरोपण

Thu, 02 Jul 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर पहले दल के 53 सदस्य बृहस्पतिवार सुबह जागेश्वर होते हुए दिल्ली वापस लौट गए हैं। वह बुधवार रात यहां केएमवीएन के पर्यटक आवासगृह पहुंचे। पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर बृहस्पतिवार सुबह सभी यात्रियों ने उल्का देवी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया और हिमालय बचाओ अभियान के संकल्पपत्र भरे। दल के लायजन अफसर मनोज कुमार सिंह और दल में शामिल सल्ट के विधायक सुरेंद्र जीना ने इस कोशिश को सराहनीय बताया।
विज्ञापन


उधर, डीडीहाट से मिली जानकारी के अनुसार कैलास यात्रा पर गए दूसरे दल के सदस्य बृहस्पतिवार को भारतीय क्षेत्र में पहुंच गए हैं। यात्री बृहस्पतिवार को गुंजी में रुके हैं। तीसरा दल तिब्बत के जोंगजेबू नामक स्थान पर है। चौथा दल बृहस्पतिवार को ही लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत के तकलाकोट पहुंच गया है। पांचवें दल के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को गाला से बूंदी पड़ाव तक का सफर पूरा किया। छठा दल चार जुलाई को आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि बारिश की रफ्तार कम होने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें