फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास यात्रियों का आठवां दल धारचूला पहुंचा

Sat, 11 Jul 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे आठवें दल के 35 यात्री शनिवार देर शाम आधार शिविर धारचूला पहुंच गए। यात्रियों का यहां आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में स्वागत हुआ। यात्रियों को बताया गया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए। सभी खतरनाक स्थानों पर आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन


35 सदस्यों वाले इस दल में सबसे कम उम्र के 30 वर्षीय गुजरात निवासी जितेंद्र ने कहा कि वह कैलास दर्शनों के लिए बेहद आतुर हैं। सबसे ज्यादा उम्र की 60 वर्षीय महाराष्ट्र की मंदा रमेश जोशी ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से यात्रा सकुशल संपन्न होगी। आईटीबीपी में डॉक्टर पवन धाकड़ ने यात्रियों का स्वागत किया और उनको रास्ते की स्थिति की जानकारी दी। सहायक सेनानी विपिन पंत ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में निरंतर बदलते रहने वाले मौसम के बारे में बताया। दल के लीडर समीर मुखोपाध्याय ने कहा कि दल के सभी सदस्य उत्साह से लवरेज हैं।

इस बीच आईटीबीपी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को चौथा दल वापसी में बूंदी पहुंच गया है। पांचवां दल तिब्बत के कुजू में, छठा दल तकलाकोट में है। सातवें दल के सदस्य शनिवार को गुंजी पहुंच गए। रविवार को यात्रियों का मेडिकल परीक्षण होगा। अभी कैलास मानसरोवर की यात्रा पर दस दलों को और जाना है। तीन दल यात्रा पूरी कर दिल्ली लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें