फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे हिमवीर

Tue, 08 Jan 2019 10:26 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
बैरक की छत से बर्फ हटाते आईटीबीपी के जवान। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस वर्ष शुरुआती दिनों में ही जमकर हिमपात हो गया है। इसके चलते हिमवीरों को भारत-चीन सीमा पर गश्त में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमवीर रस्सों के सहारे सीमा पर गश्त कर रहे हैं। क्षेत्र में धूप खिलते ही हिमवीर कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस साल जमकर हिमपात हुआ है। आईटीबीपी सूत्रों के अनुसार कुटी में 65 सेंटीमीटर, नाभीढांग में 100, कालापानी में 70, गुंजी में 35, छियालेख में 30 और गर्ब्यांग में 10 सेंटीमीटर तक बर्फ जमा है। कुटी का न्यूनतम तापमान माइनस 17 तक पहुंच रहा है। बीते दिन कालापानी में माइनस 13, गुंजी में माइनस 10 और छियालेख में माइनस आठ तक तापमान पहुंच रहा है।

हिमवीरों ने पहले चरण में अपनी बार्डर आउट पोस्ट स्थित बैरकों की छतों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में आईटीबीपी की सात बीओपी हैं। इसके बाद कैलास मानसरोवर और छोटा कैलास मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। काफी बर्फ जमा होने से हिमवीरों को सीमा पर पेट्रोलिंग करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें