फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला पहुंची शांतिकुंज की ज्योति कलश यात्रा

विज्ञापन
धारचूला के ग्वाल गांव में हवन-यज्ञ करते गायत्री परिवार के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंची ज्योति कलश यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। प्रभारी दिनेश मैखुरी ने बताया कि यात्रा छह जिलों से भ्रमण करते हुए यहां पहुंची है। 2026 में होने वाले शताब्दी समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की ओर से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति एवं भगवती देवी शर्मा का शताब्दी समारोह देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्वाल गांव में मनोज सिंह महर के आवास पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन कर देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। इस मौके पर नवीन सिंह रावत, जीवन सिंह बिष्ट, अशोक छाबरा, नरेंद्र सजवाण, पूरन सिंह पांगती, विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें