फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाला दत्त अध्यक्ष, दयाकृष्ण मंत्री बने

Thu, 07 Jun 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में चुने गए पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) का छठा द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन जीआईसी बेड़ीनाग में संपन्न हो गया है। अधिवेशन में नई मंडलीय कार्यकारिणी गठित करके कई कर्मचारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए अधिवेशन में नई मंडलीय कार्यकारिणी के लिए ज्वाला दत्त उपाध्याय जीआईसी सल्ट (अल्मोड़ा) को अध्यक्ष, दयाकृष्ण भट्ट जीजीआईसी दौलिया हल्दूचौड़ (नैनीताल) को मंत्री, संजीव कुमार कोहली जीआईसी बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) को उपाध्यक्ष, मीरा देवी जीजीआईसी बागेश्वर को महिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रजवार डाइट भीमताल (नैनीताल) को कोषाध्यक्ष, कैलाश चंद्र पपनै, राउमावि चचरोटी (अल्मोड़ा) को संयुक्त मंत्री, विनोद पांडे सीईओ कार्यालय बागेश्वर को प्रचार मंत्री चुना गया है।

इससे पहले खंड शिक्षाधिकारी तरुण पंत ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। अधिवेशन में चतुर्थ श्रेणी संवर्ग को स्थानांतरण एक्ट के दायरे से बाहर रखने और पदोन्नतियों का लाभ देने के मुद्दे उठे। अधिवेशन के विशिष्ट अतिथि जीआईसी बेड़ीनाग के प्रधानाचार्य हरिप्रसाद लोहिया थे। निर्वाचन प्रक्रिया राजेंद्र चन्याल की देखरेख में संपन्न हुई। इस मौके पर चुनाव अधिकारी सुरेंद्र ग्वासीकोटी और मनमोहन सिंह मेहता और कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें