फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय आमंत्रण सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए

Fri, 18 Sep 2015 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग फाइनल में पहुंचे खिलाड़ी शुक्रवार को राज्य स्तरीय आमंत्रण सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए हल्द्वानी रवाना हो गए। यह प्रतियोगिता 19 से 21 सितंबर तक संपन्न होगी।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय टीम के लिए मूनाकोट ब्लाक की टीम से गौरव रावत, हिमांशु कार्की, हिमांशु सिंह, अजय कुमार, हेमंत बोहरा, विजय थरकोटी, विण ब्लाक से सौरभ चुफाल, गौरव जोशी, उज्जवल महर, पवन बिष्ट, अजय सिंह, कपिल बोहरा, मुनस्यारी ब्लाक से दीपांशु बृजवाल, पवन ठाकुनी का चयन किया गया है। चयनित टीम फुटबाल कोच देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में हल्द्वानी रवाना हुई।

इधर, जिले में राज्य आमंत्रण जूनियर बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता 26 से 30 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। जिला खेल अधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के साथ ही 13 जिलों की 14 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक टीम में 14 खिलाड़ी और 1 टीम कोच/मैनेजर सहित कुल 15 सदस्य होंगे। प्रतिभागी की जन्मतिथि 1 जनवरी 1999 या इसके बाद की होनी चाहिए। प्रतियोगी टीम को विभागीय मानकों के अनुसार साधारण बस/रेल किराया, भोजन भत्ता, निशुल्क आवास सुविधा और अनुसांगिक व्यय दिया जाएगा। विजेता, उपविजेता टीम के खिलाड़ियों और मैनेजरों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें