फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमतड़ी वालों को नए साल का तोहफा मिला

Thu, 21 Dec 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
जमतड़ी गांव में सड़क पहुंचने पर विधायक का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवीसूना से जमतड़ी तक दस किलोमीटर लंबी सड़क बनकर तैयार हो गई है। जमतड़ी के लोग इसे नए साल का तोहफा मान रहे हैं। गांव के लोगों में सड़क बनने से खुशी है। बृहस्पतिवार को जब विधायक विशन सिंह चुफाल देवीसूना से जमतड़ी तक अपने वाहन से पहुंचे तो लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े।
विज्ञापन


देवीसूना से जमतड़ी तक दस किमी लंबी सड़क की मंजूरी वर्ष 2016 में हुई थी। यह काम पीएमजीएसवाई को सौंपा गया। शासन ने सड़क के लिए करीब एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर की। पीएमजीएसवाई ने सड़क के निर्माण का काम तेज गति से किया और दस किमी इस सड़क को एक वर्ष में पूरा तैयार कर दिया। यह सड़क वनरावतों के गांव देवीसूना से होते हुए जमतड़ी तक बनी है।

विधायक चुफाल ने कहा कि सड़क के द्वितीय चरण का काम भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। सड़क के किनारे नालियों का निर्माण, डामर बिछाने का काम जल्दी करने के लिए उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चुफाल, हिमांशु ओझा, दीपक चुफाल, रमेश पांडे, प्रशांत पाटनी, शंकर बोरा आदि भाजपाई मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें