गुणाकिटांण में ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाते संयुक्त मजिस्ट्रेट।
- फोटो : AMAR UJALA
सड़क का काम अधूरा रहने से नाराजगी के चलते चुनाव बहिष्कार का एलान करने वाले धपना, फलरो, खरचौड़ा, ठंडापानी के लोगों को संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने मना लिया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को गुनाकिटाण में इन गांवों के लोगों के साथ बैठक की। लोगों ने कहा कि एक दशक पूर्व गणाईगंगोली के रामपुर से खिरमांडे के लिए मंजूर सड़क अब तक गुनाकिटाण तक ही पहुंची है।
धपना, फलरो, खरचौड़ा, ठंडापानी समेत तमाम गांवों को अब भी सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। इस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मतदान करने पर राजी हो गए। बैठक में महेश सिंह, सर्वजीत सिंह, पंकज सिंह, इंद्र सिंह, भीम सिंह, हीरा सिंह, खुशाल सिंह, गोविंद सिंह, दयाल सिंह, पुष्कर सिंह, नीरज सिंह, रमेश सिंह, सर्वजीत राम, भूपेश डोबाल, सतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे।