फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मतदान करने के लिए राजी किया

Thu, 28 Mar 2019 11:49 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
गुणाकिटांण में ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाते संयुक्त मजिस्ट्रेट। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सड़क का काम अधूरा रहने से नाराजगी के चलते चुनाव बहिष्कार का एलान करने वाले धपना, फलरो, खरचौड़ा, ठंडापानी के लोगों को संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने मना लिया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को गुनाकिटाण में इन गांवों के लोगों के साथ बैठक की। लोगों ने कहा कि एक दशक पूर्व गणाईगंगोली के रामपुर से खिरमांडे के लिए मंजूर सड़क अब तक गुनाकिटाण तक ही पहुंची है।
विज्ञापन


धपना, फलरो, खरचौड़ा, ठंडापानी समेत तमाम गांवों को अब भी सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। इस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मतदान करने पर राजी हो गए। बैठक में महेश सिंह, सर्वजीत सिंह, पंकज सिंह, इंद्र सिंह, भीम सिंह, हीरा सिंह, खुशाल सिंह, गोविंद सिंह, दयाल सिंह, पुष्कर सिंह, नीरज सिंह, रमेश सिंह, सर्वजीत राम, भूपेश डोबाल, सतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें