फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहार क्लब की वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू

Wed, 01 Jun 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन पर हरीश धामी का स्वागत करते आयोजक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोहार क्लब की ओर से आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता बुधवार से जोहार क्लब मैदान में शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने किया। जोहार क्लब पिछले 61 साल से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। 15 दिन तक चलने वाले इस खेल समारोह के दौरान फुटबाल, वॉलीबाल, कैरम, बैडमिंटन, तंबोला समेत कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। स्थानीय खेलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


धामी ने कहा कि मुनस्यारी में इस समय पर्यटन सीजन है। पर्यटकों को इस खेल आयोजन के माध्यम से स्वस्थ मनोरंजन मिलेगा। साथ ही प्रतियोगिता के बहाने लोगों को आपस में मिलने का अवसर भी प्राप्त हो जाएगा। प्रतियोगिता में स्थानीय टीमों के अलावा लखनऊ, हल्द्वानी और देहरादून की टीमें भी भाग ले रही हैं। इस मौके पर जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशक्तू, राम सिंह, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, कुलदीप, राजू रावत आदि थे। प्रतियोगिता के कारण मुनस्यारी में चहल पहल का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें