फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 25 को देवीधुरा में लगेगा रोजगार मेला, 700 पदों पर भर्ती

Sat, 22 Aug 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 25 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। भर्ती मेले में विभिन्न पदों पर करीब 700 पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स समेत अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। अलग-अलग पदों पर करीब 700 रिक्तियों के लिए बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। मेले में 12वीं, आईटीआई, स्नातक और परा स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,250 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। अभ्यर्थियों को 25 अगस्त को सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा में उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 05965-297303, 9759036349 और 9411348111 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें