डीडीहाट नंदा महोत्सव में खेली की फूलों की होली।
- फोटो : अमर उजाला
नंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। रविवार रात बृज की फूलों की होली का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक कुमाऊंनी गीतों पर झूमने को मजबूर हो गए।
रविवार शाम ललित सांवरिया, जनजागृति सांस्कृतिक कला केंद्र बिंदुखता के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद खुशी जोशी ने मां भगवती के भजन प्रस्तुत किए गए। प्रह्लाद मेहरा ने एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। झोड़ा-चांचरी की शानदार प्रस्तुति रही।
झोड़ा-चांचरी में ढुंगेती और भनड़ा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। जेजेएस द्वितीय, जबकि जीजीआईसी तीसरे स्थान पर रहा। सोमवार को बालकों की मैराथन दौड़ का का आयोजन किया गया। इसमें चंदन खड़ायत को पहला स्थान मिला। नवराज कार्की दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत सिंह पांगती, जनार्दन उप्रेती, प्रकाश जोशी, टीसी जोशी, संजू पंत, हयात सिंह आदि मौजूद रहे।