हल्दू-तडेमिया को जोड़ने वाला जर्जर पुल।
- फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। हल्दू और तड़ेमिया ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले झूलापुल की बल्लियां सड़ चुकी हैं। लोग जान हथेली पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं।
35 साल पहले मूनाकोट ब्लॉक के रौतगड़ा और भौरा के ठुलीगाड़ पर बने झूलापुल की मरम्मत न होने से इसकी बल्लियां सड़ चुकी हैं। कुछ बल्लियां सड़ने के बाद नदी में गिर चुकी हैं। पुल से प्रतिदिन कई गांवों के लोग और जानवर गुजरते हैं। पास के गांवों के बच्चे भी इसी पुल से होकर स्कूल जाते हैं।
हल्दू की प्रधान चंद्रा देवी ने बताया झूलापुल से सैकड़ों लोग प्रतिदन जान हथेली पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं। झूलापुल की मरम्मत के लिए कई बार लोनिवि के अधिकारियों से मांग कर चुके है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। क्वीतड़ के प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन ने बताया इस झूलापुल का रिकार्ड लोनिवि के पास न होने के कारण इसमें काम नहीं हो पा रहा हैं।