पिथौरागढ़। पंचायत चुनावों को देखते हुए भारत-नेपाल को जोड़ने वाले झूलाघाट के अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। अब इस पुल को 28 जुलाई को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आवागमन के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
झूलाघाट बाजार नेपाल से आने वाले ग्राहकों पर निर्भर है। अधिकतर जरूरी सामान के लिए नेपाल के लोग खरीदारी के लिए भारतीय बाजार आते हैं। झूलापुल बंद होने से अगले तीन दिन तक बाजार में सूनसानी छाई रहेगी। संवाद