फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट-जौलजीबी सड़क एक माह से बंद लोग परेशान

विज्ञापन
झूलाघाट-जौलजीबी सड़क में एक माह से कलमठ का लिंटर नहीं खुल पाया है। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-जौलजीबी सड़क पर बन रहे कलमठ के लिंटर तक सड़क नहीं बन सकी है। इस कारण इस रूट पर एक माह से यातायात बंद है। इससे नेपाल सीमा से जुड़े गांवों के लोग परेशान हैं। पैदल आवागमन करने के लिए मजबूर लोगों ने सड़क को शीघ्र खोलने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

झूलाघाट-जौलजीबी सड़क बंद होने से बगड़ीहाट, तीतरी, सुनखोली, बगड़ीगांव, द्वालीसेरा, डौड़ा, रणुवा, अमतड़ी, खर्कतड़ी, तालेश्वर क्षेत्र के लोगों को मीलों पैदल चलकर जौलजीबी पहुंचना पड़ रहा है।
सामरिक महत्व की यह सड़क लंबे समय बाद तैयार हुई है। सड़क बनने से यातायात शुरू भी हो गया था लेकिन एक माह पहले सड़क पर तालेश्वर के पास पुलिया का निर्माण किया गया लेकिन ठेकेदार और विभाग की मनमानी के कारण पुल तक सड़क नहीं बन सकी है। भाड़ा भी अधिक देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार संघ उपाध्यक्ष संजीव जोशी ने बताया कि यातायात बहाल न होने से संबंधित क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने सड़क पर शीघ्र यातायात बहाली के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें