डीडीहाट(पिथौरागढ़)। रामलीला मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में झूलाघाट ने धारचूला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
नवयुवक मंगल दल हाटथर्प की तरफ से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला धारचूला और झूलाघाट के बीच खेला गया। पहले सेट में धारचूला ने 25-22 से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे सेट में झूलाघाट ने वापसी करते हुए मुकाबला 25-19 से जीता।
तीसरे व चौथे सेट में झूलाघाट ने धारचूला को 25-21, 25-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। किशोर शाह व विक्रम बिष्ट ने रेफरी की भूमिका निभाई। सौरभ शाह ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। यहां शैलेंद्र शाह, लवि कफलिया, मनोज शाह, नकुल शाह, शेखर कफलिया, सुनील शाह आदि मौजूद थे।