फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 19 कुमाऊं रेजिमेंट के स्थापना दिवस पर झोड़ा-चांचरी की धूम

Wed, 01 Jul 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 19 कुमाऊं रेजिमेंट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने झोड़ा-चांचरी का गायन कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। देशभक्ति गीतों से भी पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में 19 कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने स्थापना दिवस पर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद पूर्व सैनिक देशभक्ति गीतों पर झूम उठे। वहीं उन्होंने झोड़ा-चांचरी का भी गायन किया। अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को रेजिमेंट के स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर रामी चंद, दान सिंह, नवीन गिरी, महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, पुष्टि बल्लभ, मनोज पाटनी, राम दत्त आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें