फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झनकारो, झनकारो... पर झूमे वित्त मंत्री प्रकाश पंत

Thu, 01 Mar 2018 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में होली की मस्ती में डूबे वित्त मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के होली मिलन कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत जमकर थिरके। घंटाकरण स्थित संपूर्णानंद पार्क में हुए होली मिलन कार्यक्रम में जब कार्यकर्ताओं ने-झनकारो, झनकारो गोरी प्यारो लगो तेरो झनकारो होली गीत शुरू किया तो प्रकाश पंत गले में ढोल डालकर नाचने लगे। इससे पहले होल्यारों ने शिव के मन माही बसे काशी, आधे काशी बामन बनिया, आधे काशी संन्यासी, गीत गाया।

विज्ञापन


प्रकाश पंत बृहस्पतिवार सुबह ही देहरादून से यहां पहुंचे। कुछ देर अपने आवास पर रुकने के बाद वह होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हो गए। पंत ने सभी कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र की जनता को होली की बधाई दी। बाद में वह कई जगह होली की बधाई देने गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, राकेश देवलाल, महेंद्र लुंठी, राजेंद्र रावत, गिरीश जोशी, कृपाल वल्दिया, भगवती पुनेठा, मीनू बिष्ट आदि लोग थे। 

डीएम, एसपी ने होली की बधाई दी 
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने जिले के लोगों को होली की बधाई दी है। साथ ही अपील की है कि होली को शांति के साथ मनाएं। डीएम ने कहा कि इस रंगीन त्योहार को बेहद शालीनता के साथ मनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें