फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में जीवन और माया रहे प्रथम

Thu, 08 Jan 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में आयोजित हाफ मैराथन में दमखम दिखाने के लिए तैयार प्रतिभागी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था की ओर से बृहस्पतिवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन तहसील रोड से कुलागाड़ तक आयोजित हुई। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन पिथौरागढ़ के जीवन सिंह सौन ने जीती। दौड़ को पूरा करने में उन्होंने एक घंटा 13 मिनट 50 सेकंड का समय लिया। जितेश कुमार ने दूसरा और पंकज सिंह बोहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की हाफ मैराथन में माया प्रथम, मीना कोरंगा द्वितीय और उषा तृतीय रहीं। वहीं रं समाज वर्ग की प्रतियोगिता में गौरव सिंह सिरखाल प्रथम और विनोद सिंह नगन्याल द्वितीय रहे।
विज्ञापन

10 किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में हितेश भट्ट प्रथम, महिला में दीपिका सामंत प्रथम, मोनिका जोशी द्वितीय और शीतल तृतीय रहे। 15 से 18 आयु वर्ग में आरती जोशी प्रथम, हिमानी मेहता द्वितीय और किरन तृतीय रहीं। पांच किमी दौड़ के पुरुष वर्ग में सुमित जोशी प्रथम, मनीष सिंह द्वितीय और आशीष होतियाल तृतीय जबकि महिला वर्ग में खुशबू जोशी प्रथम, खुशी जोशी द्वितीय और गुंजन पाठक तृतीय रहीं।
इससे पूर्व रं कल्याण संस्था, नमामि गंगे और राज्य पर्यटन विभाग की ओर से संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी, विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, धौलीगंगा परियोजना प्रमुख एम कन्नन, धारचूला इकाई के अध्यक्ष प्रकाश सिंह गुंज्याल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। रेस डायरेक्टर माउंट एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि मैराथन में लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र और चेक भेंट कर सम्मानित किया। वहां शिक्षक करन थापा, कृष्णा गर्ब्याल, राजेंद्र नबियाल और दिनेश चलाल आदि थे।
विज्ञापन


पांखू की तीन सगी बहनों ने किया उम्दा प्रदर्शन
हाफ मैराथन के अलग-अलग वर्ग में उम्दा प्रदर्शन करने वालीं पांखू क्षेत्र की तीन सगी बहनें आकर्षण का केंद्र रहीं। 15-18 आयु वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में बड़ी बहन आरती जोशी प्रथम स्थान हासिल किया। पांच किमी दौड़ में छोटी बहनों खुशबू जोशी ने प्रथम और खुशी जोशी ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीनों बहनें तीन साल से लगातार संस्था की ओर से आयोजित हाफ मैराथन में भाग ले रही हैं। आयोजन में धौलीगंगा परियोजना की ओर से मेडिकल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें