फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसान के पास जीप लुढ़की, एक की मौत

Sun, 10 Jul 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रविवार शाम करीब 7.30 बजे यहां से घाट को जा रही मैक्स जीप (यूके 03/0047) भारतोली से तीन किलोमीटर दूर बसान के पास 300 मीटर खाई में गिर गई, जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि ड्राइवर घायल हो गया। जीप में ड्राइवर सहित दो लोग सवार थे। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।
हादसे में च्यूरानी निवासी होटल व्यवसायी निर्मल सिंह (32) पुत्र नरेंद्र सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, जबकि सुई पऊ निवासी ड्राइवर नवीन चंद्र (30) पुत्र चंद्रशेखर चतुर्वेदी घायल हो गया। बताया गया कि सुई पऊ के ग्राम प्रधान मनोज ओली की यह जीप निर्मल को उसके गांव छोड़ने के लिए गई थी। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों लोगों को खाई से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक महेंद्रनाथ गोस्वामी अपनी जीप से घायलों को 27 किलोमीटर दूर लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया। डा.धनंजय ने बताया कि नवीन की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक पूरन फर्त्याल, प्रमुख निर्मल माहरा, योगेश मेहता ने अस्पताल पहुंच घायल शख्स का हालचाल जाना। बता दें कि बाराकोट क्षेत्र में छह दिन में यह दूसरा हादसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें