फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल में जीप 20 मीटर गहरी खाई में गिरी, सात घायल

Thu, 03 Sep 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नेपाल के बैतड़ी में खाई में गिरी जीप।
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले की सुर्नया गांवपालिका-2 के लिस्किट्टा में सदबांज से सुर्नया बरायल जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जीप सवार सात यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता एवं प्रहरी निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि जीप (बाप्र 031 च 9338) में 11 यात्री सवार थे। हादसे में घायल 65 वर्षीय हजारी बिष्ट, 31 वर्षीय सुशीला भंडारी, सात वर्षीय दीप्ति बिष्ट, 20 वर्षीय दीपा कुंवर, 30 वर्षीय हरीश विक, 43 वर्षीय तिलक चंद और 30 वर्षीय दीपक चंद को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें