फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों की जीप खाई में गिरी, एक की मौत

Fri, 25 Nov 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी
विज्ञापन
घायल दीपक सेकरियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कनालीछीना से बारात से लौट रही एक जीप बृहस्पतिवार रात बरम से थोड़ा आगे एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में जीप मालिक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रात ही में जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर जौलजीबी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बताया गया कि सेराघाट से एक बारात बृहस्पतिवार को कनालीछीना गई थी। एक दिनी इस बारात से रात में लोग वापस लौट रहे थे। तभी बरम के पास बारातियों को लेकर आ रही जीप खाई में गिर गई। जौलजीबी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में सेराघाट निवासी जितेंद्र सिंह नेगी (26) पुत्र रूप सिंह नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस दुर्घटनाग्रस्त जीप का मालिक भी था। दुर्घटना में सेराघाट निवासी गोपाल सिंह (27), दीपक सेकरियाल (21) और मनीष (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को रात ही में 108 आपात वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों की हालत में सुधार है। दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है, लेकिन लोगों का कहना है कि रात में ज्यादा देर होने से ड्राइवर ने गाड़ी को ओवरस्पीड में भगाना शुरू कर दिया था। दुर्घटना एकांत स्थान पर होने के कारण स्थानीय लोगों को भी पता नहीं चल सका। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति ने ही पुलिस और 108 वाहन को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें