फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, एक की मौत

Fri, 03 Mar 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बलुवाकोट से पय्यांपौड़ी जा रही महेंद्रा पिकप खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को 108 वाहन से धारचूला राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 8.30 बजे बलुवाकोट से पय्यांपौड़ी जा रही महेंद्रा पिकप (यूके05 पीए119) रोजार के पास 50 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पय्यांपौड़ी निवासी भवान थापा पुत्र प्रेमसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। भवान थापा लोक निर्माण विभाग धारचूला में क्लर्क थे। इसके अलावा गोठानी निवासी प्रेमसिंह ऐरी पुत्र भवान सिंह, सुनील दोगाल और कंचनपुर नेपाल निवासी भोजराज गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों घायलों को 108 से धारचूला राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया। गोठानी निवासी बसंती देवी पत्नि मुहान सिंह, मुहान सिंह पुत्र हरसिंह और गोठानी निवासी चालक गंगा सिंह को हल्की चोट आई है। 

सूचना मिलने पर बलुवाकोट थाने के एसओ पूरन आगरी, धारचूला के एसडीएम राजकुमार पांडे, तहसीलदार आईबी मल घाटना स्थल पर पहुंचे। धारचूला संयुक्त अस्पताल के डॉ. एमएस जासवाल  ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। जरूरत पड़ी तो हाय सेंटर रेफर किया जाएगा। बताया जाता है कि पिकप वाहन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के ठेकेदार भीमसिंह वल्दिया का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें