फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट से पेंशनरों को लेकर जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

विज्ञापन
जूलाघाट नेपाल के गोठलापानी मार्ग में दुर्घटनग्रस्त जीप। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट से पेंशनरों को लेकर जा रही जीप नेपाल के बैतड़ी जिले के सीमा बाराकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल पांच लोगों का बैतड़ी और धनगढ़ी के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर नेपाल के जूलाघाट से पेंशनरों को लेकर लौट रही जीप बाराकोट के पास 100 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में पेंशनर सतनाया बैतड़ी की कलावती चंद (75), भागीरथी पांडे (77), दशरथ चंद नगरपालिका पांच की पार्वती चंद (70) पार्वती देवी (72) और पाटन नगरपालिका पांच के कृष्ण लाबड़ (58) की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता एसआई जनक बहादुर धामी ने बताया हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के सभी घायलों को बैतड़ी और गंभीर घायल चालक गोपाल कार्की को धनगढ़ी भेज दिया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें