फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेट की मौत

विज्ञापन
धारचूला में जेसीबी से शव को निकालते कंपनी के कर्मचारी। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर मांगती नाले में सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी दरक गई। इस बीच बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई। उसका शव मशीन के साथ बोल्डर के बीच फंस गया जिससे पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
विज्ञापन




इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

मांगती नाले पर इन दिनों सड़क निर्माण कंपनी सारथी की ओर से कार्य किया जा रहा है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जेसीबी मशीन ऑपरेटर मनीष चुफाल (28) निवासी थल सड़क निर्माण में जुटा था। इसी समय अचानक पहाड़ी दरकने लगी और बोल्डर जेसीबी मशीन पर गिर गया जिससे ऑपरेटर मनीष उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका शव मशीन और बोल्डर के बीच फंस गया। सारथी कंपनी के कर्मचारी शव निकालने में जुट गए। 

एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार दमन शेखर राणा, कोतवाल हरेंद्र नेगी के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजी गई। शाम करीब चार बजे कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाला जा सका।
विज्ञापन


इधर, बीच सड़क पर बोल्डर गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। देर शाम बोल्डर काटकर रास्ता सुचारू कराया जा सका।





जवान बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल



नाचनी (पिथौरागढ़)। तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से हुपुली गांव निवासी मनीष चुफाल (28) पुत्र राजेंद्र सिंह चुफाल की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। तीन भाइयों में मनीष सबसे बड़ा था। वर्ष 2013 में उसके छोटे भाई रिंकू की घास काटते समय मौत हो गई थी। दो बेटों के अचानक चले जाने से माता-पिता सहित गांव में शोक की लहर है। गांव से जिला पंचायत सदस्य दीपू चुफाल सहित कई ग्रामीण घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें