फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के गैना जंगल में धधकी आग

Wed, 18 Mar 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ ​स्थित गैना जंगल से उठ रहा आग का धुंआ। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़-आठ गांव शिलिंग रोड पर बुधवार को गैना के पास जंगल आग से धधक उठा। आग पर नियंत्रण करने के लिए वन विभाग की ओर से टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से मौसम साफ रहने से जंगल एक बार फिर से आग से धधकने लगे हैं। गैना जंगल में दोपहर बाद हल्का धुंआ दिखाई देने लगा लेकिन शाम होते-होते आग बेकाबू होकर फैलती गई। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि गैना में पहाड़ी की ओर आग लगी है। खड़ी चट्टान होने से कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर वन दरोगा ज्योति उपाध्याय, वन रक्षक सुमन आर्या, गिरीश जोशी आदि आग पर नियंत्रण का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें