फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल प्रतियोगिता से लौटे जयन का स्वागत

Fri, 09 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटा जयन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंडर-14 राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम तीसरे स्थान पर रही। राज्य की टीम में शामिल पिथौरागढ़ के होनहार फुटबालर जयन वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। जयन का यहां पहुंचने पर जिला खेल कार्यालय में स्वागत किया गया। जयन न्यू बियरशीबा स्कूल जीआईसी लाइन शाखा का कक्षा 8 का छात्र है।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक सागर (मध्य प्रदेश) में खेली गई 62वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल में उत्तराखंड की टीम चंडीगढ़ की टीम से पराजित हो गई। तीसरे स्थान के लिए उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के बीच मैच खेला गया, इसमें उत्तराखंड की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में जयन वर्मा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जयन स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल कोच यतीश ओझा से प्रशिक्षण प्राप्त करता है।

जिला खेल अधिकारी वल्दिया, उप क्रीड़ाधिकारी कृष्ण सिंह महर, मनोज पुनेठा, कोच यतीश ओझा, भूपेंद्र सिंह चौहान, जनार्दन वल्दिया ने स्टेडियम में जयन का स्वागत किया। न्यू बियरशीबा स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी, स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट ने कहा कि जयन को स्कूल परिवार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें