फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल की मरम्मत शुरू

Wed, 25 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
झूलापुल की मरम्मत शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल के इंजीनियरों ने बुधवार से जौलजीबी में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। पांच दिन पूर्व बिना बारिश के ही इस पुल के भारत की तरफ वाली दीवार धंस गई थी। तब से पुल को आवागमन के लिए बंद किया गया है। पुल बंद होने से लोगों को हो रही दिक्कतों के विरोध में व्यापारियों ने 26 मई को चक्काजाम का एलान किया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन


नेपाल के इंजीनियरों की टीम ने ठेकेदार के माध्यम से पुल की मरम्मत शुरू कर दी है। नेपाल लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके साहा ने बताया कि मरम्मत का काम जल्द पूरा किया जाएगा। पुल की टूटी दीवार का मलबा जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। उसके बाद नई दीवार बनाई जाएगी। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने पुल की मरम्मत जल्द कराने के लिए नेपाल के अधिकारियों से बात की थी।

वहीं, पुल की मरम्मत का काम शुरू होने से व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित चक्काजाम वापस ले लिया है। जौलजीबी की समाजसेवी लीला बनग्याल ने कहा कि अब लोगों की दिक्कत जल्दी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें