फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जौलजीबी-झूलाघाट सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू

Sun, 02 Feb 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जौलजीबी-टनकपुर सड़क पर पीएमजीएसवाई ने कार्य करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जौलजीबी के जोग्यूड़ा से झूलाघाट तक 26 किमी सड़क पर सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। काली नदी किनारे एसएसबी की कई चैक पोस्ट हैं। इन पोस्ट से सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। सड़क बनने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही उनके उत्पादों को बाजार भी मिलेगा।
इस क्षेत्र में आम, अमरूद, केला, फसल और सब्जियां प्रचुर मात्रा में होती हैं। ओड़ी गांव निवासी इंद्र बहादुर पाल, हंश्वेसर मठ के महंत परमानंद गिरि ने सड़क को शीघ्र टनकपुर तक बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि लोक निर्माण विभाग अस्कोट ने 1990 में सड़क कटिंग का कार्य शुरू किया था। तब लोगों को इस सड़क से काफी उम्मीदें थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क को गुणवत्तापूर्ण बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें