फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और साइबर सुरक्षा को रोकने के लिए तेज होंगे काम

विज्ञापन
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि महिला और साइबर अपराध रोकने के कार्य तेजी से किए जाएंगे। पुलिस की छवि बदलने के लिए पूरा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरी हॉल पुलिस लाइन में रविवार को डीजीपी अशोक कुमार ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस की छवि सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ऐसी हो कि जनता उससे खुश नजर आए जबकि अपराधियों में पुलिस का डर होना जरूरी है। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस का विशेष ध्यान रहेगा।
इसके साथ ही महिला हिंसा, महिला अपराध, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने जन संवाद कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुन कर उनके समाधान का आश्वासन दिया। जन संवाद में लोगों ने नशे की बढ़ती समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की समस्याएं सुनकर उन्हें जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा, आईजी कुमाऊं अजय रौतेला, एसपी सुखबीर सिंह, सीओ आरएस रौतेला, ओपी शर्मा, होटल एसोसिएशन के राकेश देवलाल, सभासद पवन माहरा, कांग्रेस के जावेद खान, सपा जिलाध्यक्ष रमेश बिष्ट, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार आदि रहे। इससे पूर्व डीजीपी के पिथौरागढ़ पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें सलामी दी।
सुरक्षा की दृष्टि से सीमा पर होगा चौकियों का निर्माण
पिथौरागढ़। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। यदि जरूरत महसूस हुई तो सुरक्षा की दृष्टि से सीमा पर चौकियों का निर्माण किया जाएगा। पहले भी कुछ जगहों के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों में थाना और चौकियां खोलने की जरूरत है, वहां पर थाना या चौकियां खोली जाएंगी। अगर कहीं पर लोग चौकी खोलने की मांग करेंगे तो उसका प्रस्ताव बनाया जाएगा। (संवाद)
सूचना न मिलने पर सभासदों ने जताई नाराजगी
पिथौरागढ़। सभासदों ने पुलिस महानिदेशक के जनसंवाद कार्यक्रम की सूचना नहीं देने पर नाराजगी जताई है। सभासद अनिल माहरा ने कहा कि पुलिस और सभासदों का एक व्हॉट्सएप ग्रुप बना है।
उसके बाद भी उन्हें जनसंवाद कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई। वहीं पत्रकारों के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि हल्द्वानी में महिला पत्रकार के साथ पुलिस की कथित बदसलूकी के मामले का भी संज्ञान लिया गया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

पिथौरागढ़ पुलिस लाइन गौरी हॉल में जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोग।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें