फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल में लगा जाम, एक घंटे वाहनों की आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरों के साथ साथ कस्बों में भी वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। शनिवार को थल कस्बे  में मोटर पुल के पास लगे जाम में एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। इस स्थान पर  ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी नहीं होती। आम लोगों के साथ साथ वाहन चालक भी जाम के कारण परेशान रहे। थल पुल तिराहे से बेड़ीनाग, बागेश्वर, डीडीहाट,  मुनस्यारी, पिथौरागढ़, थल, मुवानी के लिए वाहन जाते हैं। अक्सर इस स्थान पर जाम लग जाता है। शनिवार को सुबह नौ से दस बजे तक लगे जाम में 108 वाहन भी  फंस गया। इसके अलावा जाम के कारण छात्रों के लिए भी खतरा पैदा हो रहा  है।
विज्ञापन

खास मौकों पर इस स्थान पर यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस की व्यवस्था रहती है लेकिन अन्य मौकों पर पुलिस में स्टाफ की कमी होने के कारण पुलिस का इंतजाम नहीं किया जाता। स्थानीय लोगों की मांग है कि कम से कम स्कूल टाइम पर इस स्थान पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए। ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें