फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क पर शाम तक लग रहा जाम

Thu, 06 Dec 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बारहमासी सड़क पर गुरना और घाट के बीच जेसीबी लगाकर रोकी गई आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारहमासी सड़क की कटिंग के कारण गुरना से घाट तक कई स्थानों पर जाम लग रहा है। देर शाम तक भी सड़क पर काम चल रहा है, इस कारण शाम को इस रूट से गुजरने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ से घाट तक 48 किमी हिस्से पर अधिकतर स्थानों पर सड़क कटिंग का काम पूरा हो चुका है। दीवारें लगाई जा रही हैं। गुरना और घाट के बीच कई स्थानोें पर पहाड़ काटने का काम चल रहा है। सुबह 8 बजे से देर शाम तक सड़क कटिंग का काम किया जा रहा है। इस दौरान समय-समय पर 20 से 30 मिनट का जाम लगना आम है। कटिंग के दौरान एक जेसीबी सड़क पर तिरछी खड़ी कर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाती है।

इससे जाम लगता है और लोग परेशान होते हैं। सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने सड़क कटिंग का काम शाम पांच बजे बाद नहीं करने की मांग की है। कहा है कि कटिंग के दौरान 10 मिनट से अधिक समय तक सड़क बाधित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


धूल के गुबार से यात्री परेशान
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क पर उठ रही धूल से यात्री परेशान हैं। वाहनों में रखा सामान धूल से सन जा रहा है। धूल से दोपहिया सवारों की हालत भी खराब हो जा रही है। पिथौरागढ़ से घाट तक मात्र एक टैंकर पानी के छिड़काव के लिए लगा रखा है। यह काफी कम क्षेत्र को कवर कर रहा है, जबकि धूल की रोकथाम के लिए सभी स्थानोें पर पानी के छिड़काव की आवश्यकता है।

बेड़ीनाग में लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर में आए दिन लग रहे जाम से वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी काफी दिक्कत हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय आधे घंटे से अधिक समय तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बता दें कि बाइपास होने के बावजूद बड़े वाहन धड़ल्ले से बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। इससे समय-समय पर जाम की स्थिति बन रही है। बाजार में ट्रकों से सामान उतारने के कारण भी अक्सर जाम लग रहा है। इसके अलावा निजी वाहनों के खड़े रहने से भी दिक्कतें हो रही हैं। बैंक तिराहे के पास कई टैक्सियां खड़ी रहती है, जबकि नियमानुसार वहां पर केवल एक ही टैक्सी को खड़ा किया जा सकता है। तिराहे के पास अनाधिकृत रूप से कई वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। थल, मुनस्यारी, डीडीहाट को जाने वाले बड़े वाहन भी मुख्य बाजार से होकर ही गुजर रहे हैं, इससे जाम की समस्या बढ़ जा रही है। थानाध्यक्ष बृजेंद्र शाह का कहना है कि व्यापारी और अन्य लोग नगर में वाहनों को गलत ढंग से खड़ा कर देते हैं। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारु करने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बड़े वाहनों को बाइपास से भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें