पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मुनस्यारी के युवा
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम के कैंप कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर जिला मुख्यालय में आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।
एनएसयूआई के मुनस्यारी ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह दानू के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें फर्वेकोट-गोल्फा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने, मदकोट-जापुली मोटर मार्ग की मरम्मत कर मलबा हटाने, बसंतकोट से डांगडांग धार के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। कहा कि झापुली-तोमिक मार्ग पर मानकों के अनुसार काम नहीं किया जा रहा है, इसकी जांच की जानी चाहिए। झापुली-बोना, बंगापानी-आलम दारमा मार्ग निर्माण में तेजी लाने, डोलमा-गैला पत्थरकोट मेरा गांव मेरी सड़क का कार्य शुरू करने की भी मांग की।
इन लोगों ने तल्ला, मल्ला घोपरपट्टा की पेयजल योजना में पेयजल सुचारु करने समेत 24 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में डिगर सिंह, विक्की बिष्ट, कवींद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सुंदर सिंह, विरेंद्र सिंह, चरण सिंह, पंकज भंडारी, विरेंद्र कठायत आदि के हस्ताक्षर हैं। डीएम सी रविशंकर ने कहा कि समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।