फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कूड़ा वाहन खड़ा होने से बेड़ीनाग में लगा जाम

Sun, 04 Jan 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। शनिवार को जवाहर चौक के पास नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी खड़ी रहने से लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग ई। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीर भी परेशान रहे। ‎
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 10 बजे जवाहर चौक लाइन में कूड़ा वाहन खड़ा रहने से करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। इसके चलते आफिस जाने वाले और अन्य जरूरी काम से निकले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात बाधित होने से राहगीरों को भी समस्या झेलनी पड़ी। बाद में किसी तरह पुलिस ने कूड़ा वाहन हटवाकर यातायात सुचारु किया।
लोगों का कहना है कि सुबह 10 बजे के आसपास पालिका का कूड़ा वाहन बाजार में विभिन्न स्थानों पर खड़ा रहता है। इस दौरान लोगों के आफिस जाने का समय भी होता है और कूड़ा वाहन अक्सर जाम लगने का कारण बन जाता है। इसके अलावा सड़क किनारे पार्क किए जा रहे वाहनों से भी यातायात जाम की समस्या पैदा हो रही है। लोगों ने नगर पालिका के कूड़ा वाहन को 10 बजे से पहले लाए जाने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें