फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मियों ने की पेयजल निगम का राजकीयकरण करने की मांग

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बैठक करते जल निगम कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जल निगम कर्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर बैठक की। उन्होंने वेतन-भत्तों का भुगतान नहीं होने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी प्रकट की। उन्होंने सरकार से पेयजल निगम का राजकीयकरण करने की मांग की। जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर पेयजल योजनाओं का संचालन बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जल निगम कर्मियों ने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा वह लंबे समय से वह वेतन-भत्तों का भुगतान कोषागार के माध्यम से करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल निगम कर्मी निगम का राजकीयकरण की भी मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। इस मौके पर अविनाश चंद, प्रकाश चंद्र जोशी, राजीव सैनी, कवींद्र विष्ट, हेमंत भंडारी, अंबर सिंह, प्रकाश सामंत, गोविंद महर, मंजू ततराड़ी, मदन भंडारी सहित कई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें