फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई गूल बंद होने से जाखपंत के ग्रामीण परेशान

Fri, 02 Nov 2018 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जाखपंत में मलबे से ध्वस्त सिंचाई गूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लंबे समय से सिंचाई गूल बंद होने से विकासखंड मूनाकोट के जाखपंत गांव के ग्रामीण परेशान हैं। किसान गेहूं और मसूर की बुवाई भी नहीं कर पा रहे हैं। डीएम के जनता मिलन कार्यक्रम में कई बार समस्या उठाने के बाद भी लोनिवि क्षतिग्रस्त गूल को ठीक करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


जाखपंत गांव में सिंचाई के लिए ओडियारी गांव से बनरा तक करीब 2.50 किमी लंबी गूल है। ग्रामीण हर वर्ष श्रमदान से गूल की सफाई कर खेतों की सिंचाई करते हैं। गांव के देवेंद्र पंत ने बताया कि लोनिवि ने सड़क निर्माण के दौरान 100 मीटर गूल में मलबा डालकर उसे बाधित कर दिया है। इसके चलते ग्रामीण सिंचाई से वंचित हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन गूल से मलबा नहीं हटाया गया। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को इस मामले को जनता मिलन कार्यक्रम में उठाया गया। इस पर लोनिवि अभियंता ने अगले दिन ही गूल साफ कराकर सिंचाई सुविधा बहाल कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक गूल की सफाई नहीं की गई है। पंत ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें