फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में जगदीशिला यात्रा का हुआ स्वागत

विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुराना बाजार में जगदीशिला रथ यात्रा का स्वागत करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/लोहाघाट। जगदीशिला यात्रा पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर रवाना हो गई। सिल्थाम, रोडवेज स्टेशन, कुमौड़ होकर ढोल-नगाड़ों के साथ नगर के प्रवेश द्वार एंचोली पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

एशियन एकेडमी में शनिवार सुबह जगदीशिला रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय संस्थापक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर जूना अखाड़े के स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि ये रथ यात्रा हमें अपनी प्राचीन संस्कृति एवं धरोहर की रक्षा के लिए प्रेरित करेगी। नौनिहालों को हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के गौरवमयी इतिहास से जोड़े रखने के लिए मार्गदर्शन देगी। विद्यालय निदेशक संध्या पाल, प्रधानाचार्य टकाना शाखा यशोदा पाठक, प्रधानाचार्य एंचोली महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य रई महेश नेगी आदि ने अतिथियों को शॉल भेंट कर स्वागत किया। छात्रों ने यात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाए। इस दौरान पूरी सोर घाटी ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंज उठी। इससे पूर्व शुक्रवार देर रात यात्रा का सिल्थाम में यात्रा समन्वयक महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
लोहाघाट पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा के यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डोली यात्रा बिशुंग कर्णकरायत के नंदादेवी मंदिर और ऋषेश्वर मंदिर पहुंची। पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी के नेतृत्व में आई डोली यात्रा पहले बिशुंग कर्णकरायत के नंदा देवी मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने डोली यात्रा पर अक्षत पुष्प वर्षा की। इसके बाद डोली यात्रा ऋषेश्वर मंदिर से चंपावत की ओर रवाना हुई। डोली यात्रा में रूप सिंह, कुंवर सिंह राणा, रघुवीर सिंह नेगी, हुकुम सिंह, इंद्रभूषण बडोनी, उदयराम चमोली, महावीर राणा, श्याम लाल, धनी लाल आदि आए। भगीरथ भट्ट, डॉ. महेश ढेक, भुवन चौबे, चिराग फर्त्याल आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें