फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में सोमवार को भी रही मारामारी

Mon, 12 Nov 2018 11:05 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में लगी सवारियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। त्योहार के बाद लौटने वालों की सोमवार की भारी भीड़ रही। मैदानी क्षेेत्रों की तरफ लौटने वाले लोगों की तादात काफी अधिक थी। बसों में सीट बनाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।  
विज्ञापन


दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, बरेली जाने वाली बसे यात्रियों से खचाखच भरकर रवाना हुई। बसों में सीट बनाने के लिए तड़के ही लोग स्टेशन पहुंच गए। कई यात्रियों को दोपहर तक भी बसों में सीट नहीं मिल सकी। सैकड़ों यात्री बसों में सीटें कब्जाने के लिए वर्कशॉप पहुंच गए।   

सोमवार को मैदानी क्षेत्रों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संख्या रविवार के ही बराबर थी। बसों को पकड़ने के लिए सुबह ही यात्री स्टेशन पहुंच गए। हल्द्वानी, दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों के लिए निकलने वाली बसों में यात्रियों को सीट को लेकर खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। स्टेशन में बस पहुंचते ही लोग सामान सीटों में फेंककर सीट बनाने के लिए जद्दोजहद करने लगे। यात्री खिड़की से बसों में घुस गए। यात्रियों की भीड़ से अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।  
विज्ञापन


सुबह से इंतजार करने के बाद भी कई यात्रियों को बसों में सीट नहीं मिल सकी। बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की भीड़ देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए रोडवेज स्टेशन में पुलिस जवान तैनात किए गए थे।       


मैदानी रूटों में भेजी अतिरिक्त बसें   
पिथौरागढ़। मैदानी क्षेत्रों के लिए यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने सोमवार को भी अतिरिक्त बसें भेजी। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दिल्ली और देहरादून के लिए अतिरिक्त बस भेजी गई।   ब्यूरो
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें