फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी वाहन पर गिरा पत्थर

Sun, 05 Jul 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/नाचनी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह जिले के नाचनी क्षेत्र में करीब एक घंटे तक जबरदस्त बारिश हुई। रात से बंद थल-मनुस्यारी सड़क सुबह नौ बजे खुली। मुनस्यारी से लौट रहे आईटीबीपी 14वीं वाहिनी जाजरदेवल (पिथौरागढ़) के वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। 
विज्ञापन


नाचनी से मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी से सामान पहुंचाकर वापस आ रहे आईटीबीपी के ट्रक की छत पर तेजम के पास सुबह आठ बजे करीब पांच किलो वजनी पत्थर गिर गया। पत्थर वाहन की छत के किनारे लगने से चालक लखपति राम, सह चालक पवन कुमार को कोई चोट नहीं पहुंची। वाहन के छत और बोनट को नुकसान पहुंचा है। इस स्थान पर लगातार पत्थर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें